CG E District Registration Portal edistrict.cgstate.gov.in: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एवं डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए “Chhattisgarh e District” पोर्टल को लांच किया है। यह छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए काफी लाभकारी पोर्टल है। छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र एवं अन्य बहुत से दस्तावेजों को बनवाने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को cg e district registration & login करना होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं एवं अन्य जानकारियों से अवगत कराने जा रहें हैं। इसलिए CG e District Registration Portal से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।
CG e District Registration Portal
पोर्टल के लांच होने से पहले राज्य के नागरिकों को किसी भी प्रकार के दस्तावेजों को बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे नागरिकों को काफी परेशानी होती थी। इसी समस्या का निराकरण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा CG E District Portal को लांच किया गया है। CG E District Registration के माध्यम से अब लोगों को दस्तावेजों को बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे इससे लोगों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी एवं प्रणाली में पारदर्शिता आएगी एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।
छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल क्या है?
इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक आय / जाति / निवास एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, एवं आवेदन की स्थिति भी चेक कर सकते हैं, आवेदित प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन कर सकते हैं।
Chhattisgarh E District Portal Overview
पोर्टल का नाम | छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
वर्ष | 2022 |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://edistrict.cgstate.gov.in/ |
edistrict.cgstate.gov.in Services
छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की जाती है:-
प्रमाण पत्र सेवायें
CG e District पोर्टल के माध्यम से आप निम्नलिखित प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो:-
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जन्म पंजीकरण
- जन्म प्रमाण पत्र
- विवाह पंजीकरण
- विवाह प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
लाइसेंस सेवायें
छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल के माध्यम से नागरिक निम्नलिखित लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:-
- कीटनाशक का लाइसेंस,
- कृषि-उर्वरक लाइसेंस,
- वज़न और माप- निर्माता नया लाइसेंस
- दुकान और स्थापना पंजीकरण लाइसेंस
- ड्राइविंग लाइसेंस
राजस्व सेवाए
निम्नलिखित राजस्व सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है:-
- छत्तीसगढ़ केरोसिन मर्चेंट लाइसेंस
- कृषि भूमि / परिवर्तित आरबीसी 6
- राहत सहायता प्राकृतिक आपदाएँ
- कोर्ट ऑर्डर सर्टिफिकेट रेवेन्यू कोर्ट
CG E District Registration कैसे करें?
राज्य के ऐसे नागरिक जो Chhattisgarh E District Portal पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उन्हें पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के प्रक्रिया निम्नप्रकार है:-
- सर्वप्रथम आपको छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा edistrict.cgstate.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “लॉगिन” सेक्शन के अंतर्गत “नागरिक” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको “Click Here For New Registration” की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद CG E District Registration Form खुल जाएगा।
- अब फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे यूजर नेम, पासवर्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर एवं अन्य डिटेल्स दर्ज करके “सहेजे” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपका छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
CG E District Portal Login कैसे करें?
edistrict.cgstate.gov.in Login: सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक को प्रमाण-पत्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल पर लॉगिन होना होगा, लॉगिन होने की प्रक्रिया निम्नप्रकार है:-
- सर्वप्रथम आपको CG E District की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “लॉगिन” सेक्शन के अंतर्गत “नागरिक” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- अब आपको यहाँ पर यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाओगे।
छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
CG e District Registration एवं लॉगिन होने के बाद आप पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु, या अन्य जरुरी दस्तावेजों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया का पालन करें:-
- छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद आपको “प्रमाण-पत्र सेवाएं” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने सेवाओं की सूची खुल जायेगी।
- अब आप जिस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसका चयन करें।
- इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक विवरणों को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।
CG e District Application Status
- ऑनलाइन आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “आवेदन की स्थिति की जांच करें” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आवेदन की स्थिति आपके सामने खुल जायेगी।
CG E District Helpline Number
यदि आपको छत्तीसगढ़ ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है तो आप हेल्पलाइन नंबर (0771) 2533-350 पर संपर्क करें अथवा [email protected] पर मेल करें।
CG e-district | Click here |
OSSTET Home | Click here |