Ekikrit Kisan Portal Online Registration: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए समय – समय कई प्रकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं का आरम्भ किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को अलग – अलग वेबसाइट / पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है, जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों को बार-बार रजिस्ट्रेशन से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल को लॉन्च किया गया है। Ekikrit Kisan Portal पर पंजीकृत किसानों को राज्य में संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अलग – अलग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा। ekikrit kisan portal cg पर किसान पंजीकरण, लॉग इन, आवेदन पत्र, एवं हेल्पलाइन नंबर से जुडी अन्य जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से मिल जायेगी।
Contents
- Ekikrit Kisan Portal
- kisan.cg.nic.in Online Registration
- छत्तीसगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल का उद्देश्य
- Ekikrit Kisan Portal Statistics
- एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन की पात्रता
- एकीकृत किसान पोर्टल पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज
- एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- एकीकृत किसान पोर्टल पंजीयन फ्लो चार्ट
- एकीकृत किसान पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया
- RAEO एवं समिति की जानकारी देखने की प्रक्रिया
Ekikrit Kisan Portal
एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसानों को धान उपार्जन, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना, कोदो, कुटकी, रागी उपार्जन, राजीव गाँधी किसान न्याय योजना एवं प्रदेश में संचालित अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। अब किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पृथक से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। kisan.cg.nic.in पोर्टल से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी एवं कोई भी योग्य किसान योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित नहीं रहेगा। इसके अलावा Ekikrit Kisan Portal Chhattisgarh पर पंजीकृत किसानों का डाटा सरकार के पास उपलब्ध होगा जिससे भविष्य में किसानों के लिए नवीन योजनाओं का संचालन किया जा सकता है।
kisan.cg.nic.in Online Registration
पोर्टल का नाम | एकीकृत किसान पोर्टल |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
उद्देश्य | विभिन्न योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु एक बार कृषक पंजीयन |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://kisan.cg.nic.in/ |
छत्तीसगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल का उद्देश्य
- इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को एक बार ही पंजीयन करना है।
- इस पोर्टल पर माध्यम से किसान आसानी से एवं सुगमतापूर्वक पंजिकायण करा सकते है।
- एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण में आसानी होगी।
- सरकार के पास किसानों को सटीक एवं त्वरित उपलब्ध होगा।
- ekikrit kisan portal chhattisgarh के जरिये कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त होने से वंचित नहीं रहेगा।
Ekikrit Kisan Portal Statistics
कुल किसान | 2276379 |
कुल ग्राम | 20911 |
कुल RAEO | 3301 |
कुल समिति | 2011 |
एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन की पात्रता
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- समस्त श्रेणी के भू-स्वामी एवं वन पट्टाधारी कृषक को पोर्टल में पंजीयन की पात्रता होगी।
- मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वन पट्टा धारक, ग्राम पंचायत एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति जो अपने उपलब्ध भूमि में वृक्षारोपण करते हैं, उन्हें पोर्टल में पंजीयन की पात्रता होगी।
एकीकृत किसान पोर्टल पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज
CG Ekikrit Kisan Portal Registraton Required Documents: पोर्टल पर पंजीकरण हेतु सभी किसान भाइयों व्यक्तिगत, बैंक सम्बन्धी विवरण दर्ज करने होंगे उसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है:-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया
kisan.cg.nic.in Online Registration: राज्य के इच्छुक किसान भाई जो एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको एकीकृत किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “आवेदन फॉर्म” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एकीकृत किसान पंजीकरण फॉर्म पीडीऍफ़ में खुल जाएगा।
एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन हेतु आवेदन पत्र
- अब आपको यहाँ से फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल लेना है।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करना होगा।
- आवेदन फॉर्म में आपको निम्नलिखत जानकारी दर्ज करनी होगी:-
- कृषक का नाम
- पिता / पति का नाम
- श्रेणी
- मोबाइल नंबर
- निवास पता
- ऋण पुस्तिका क्रमांक
- कुल धारित रकबा
- बैंक खाते का विवरण
- आधार का विवरण
- बोई गयी / बोई जाने वाली फसलों का विवरण
- सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करने के बाद फॉर्म के साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संलग्न करें।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म को संबंधित RAEO के पास सत्यापन हेतु जमा कराना होगा।
- फॉर्म सत्यापन के बाद सम्बंधित समितियों के पास आवेदन फॉर्म को पहुँचाया जाएगा।
- इसके पश्चात समिति द्वारा कृषकों का पंजीयन या संशोधन किया जाएगा।
- पंजीकरण की सूचना किसानों को एसएमएस के माध्यम से मिल जायेगी।
एकीकृत किसान पोर्टल पंजीयन फ्लो चार्ट
एकीकृत किसान पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया
- kisan.cg.nic.in login के लिए सबसे पहले आप छत्तीसगढ़ एकीकृत किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको “Login” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको यूजर आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “लॉगिन करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन हो सकते हो।
RAEO एवं समिति की जानकारी देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट kisan.cg.nic.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको “रिपोर्ट” के अंतर्गत “RAEO एवं समिति की जानकारी” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको जिला, तहसील, पंचायत एवं ग्राम का चयन करना होगा।
- सभी विवरणों का चयन करने के बाद “देखें” बटन पर क्लिक करें।
- अब RAEO एवं समिति से सम्बंधित जानकारी आपके सामने खुल जायेगी।
Official Website | Click Here |
OSSTET Homepage | Click Here |