eshram.gov.in Registration 2022 E Shram Card Self Registration ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल की पूरी जानकारी
भारत सरकार ने eshram.gov.in Registration 2022, E Shram Card Self Registration 2022 व ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन असंगठित श्रमिकों के लिए eshram.gov.in portal लॉन्च किया है. ई श्रम कार्ड पंजीकरण प्रक्रिया के लिए आपको eshram gov in पोर्टल पर जाना होगा, इसके जरिये आप आसानी से अपना कार्ड बनवा सकते है. E Shram Card Online Registration Process पोर्टल पर देश के असंगठित श्रमिकों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए कई प्रकार की लाभार्थीपरक योजनाओं का संचालन किया जाता है।
Contents
- E Shram Card 2022
- eshram.gov.in Registration 2022
- E Shramik Card Benefits in Hindi
- E Shram Card Self Registration 2022 Details
- E Shram Portal – ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल विशेषताएँ
- e Shram Portal Stakeholders (ई–श्रम पोर्टल के स्टेक होल्डर)
- E Shram Card Beneficiaries List 2022 ई श्रम कार्ड कौन कौन बनवा सकता है?
- E Shram Portal Services
- सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनाएं
- रोजगार योजनाएं
- E Shram Card Self Registration 2022 | ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- E Shram Card Registration Required Documents
- CSC Locate करने की प्रक्रिया
- ई श्रम पोर्टल पर लोगिन होने की प्रक्रिया
- E Shram Portal Helpline Number
- FAQs (Frequently Asked Questions)
E Shram Card 2022
ई श्रमिक कार्ड 2022 के द्वारा व्यक्ति सरकारी योजनाओ का फायदा उठा सकता है। इन योजनाओं की उचित जानकारी का अभाव होने के कारण लाभ पाने से वंचित रह जाते है। इसके अलावा श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं का सम्बंधित विभाग के पास वैध रिकॉर्ड नहीं होता एवं योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता में भी कमी होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा देश देश के असंगठित श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करने के लिए ई श्रम पोर्टल को लांच किया गया है जिसके द्वारा मजदूर वर्ग के व्यक्ति e shram card 2022 ऑनलाइन व ऑफलाइन बनवा सकते है।
eshram.gov.in Registration 2022
eshram.gov.in पोर्टल पर पंजीकृत सभी असंगठित श्रमिकों को ई श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। इस कार्ड के जरिये श्रमिक देश में कहीं से भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण, E Shram Card Benefits in Hindi एवं E Shram Card Self Registration 2022 हेतु किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा करने जा रहें हैं। इसलिए आप E Shram Card 2022 Registration से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें। ई श्रम पोर्टल पर अभी तक 26 करोड़ असंगठित श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
E Shramik Card Benefits in Hindi
ई श्रम पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य देश के असंगठित श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करना है ताकि श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद सभी श्रमिकों को 12 अंकों का ई श्रम कार्ड (UAN कार्ड) प्रदान किया जाएगा। ई श्रम कार्ड में श्रमिकों की व्यक्तिगत, पेशेवर, बैंक डिटेल्स एवं कौशल विवरण दर्ज होगा जिसके आधार पर श्रमिकों को उनके कौशल के आधार पर कार्य मिल सकेगा।
सरकार द्वारा देय वित्तीय सहायता सीधे श्रमिकों के बैंक खाते में जमा हो सकेगी। भविष्य में कोरोना जैसी अन्य महामारियों से निपटने के लिए E Shram Portal eshram.gov.in पर उपलब्ध डेटाबेस के आधार पर श्रमिकों की आर्थिक मदद की जा सकेगी।
E Shram Card Self Registration 2022 Details
लेख | ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन |
पोर्टल का नाम | ई श्रम पोर्टल |
सम्बंधित विभाग | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
उद्देश्य | श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करना |
लाभार्थी | देश के असंगठित श्रमिक |
ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2022 |
ई श्रम ऑफिसियल वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
ई श्रम हेल्पलाइन नंबर | 14434 |
- E Shram Card Download PDF 2022
- E Shram Card Second List 2022
- Download New BPL List 2022
- PM Kisan Yojana eKYC Update 11th Installment 2022
E Shram Portal – ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल विशेषताएँ
- ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद श्रमिकों को ई श्रम कार्ड मिलेगा जिसके आधार पर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्रदान किया जाएगा.
- इस पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार होगा जिससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी.
- ई श्रम कार्ड के जरिये श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा.
- इस कार्ड के जरिये श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा एवं वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे.
- अभी तक 26 करोड़ श्रमिकों ने ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा लिया है.
- ई श्रम कार्ड के जरिये श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता मिलेगा.
- ई श्रम कार्ड बनवाने पर श्रमिकों को 2 लाख रूपए तक दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा।
- श्रमिकों की बेटी की शादी पर 51000/- रूपए तक विवाह अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थय सेवाएं प्रदान की जायेंगी।
- अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा.
e Shram Portal Stakeholders (ई–श्रम पोर्टल के स्टेक होल्डर)
- मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट
- मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
- नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर
- स्टेट/यूटी गवर्नमेंट
- लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट
- वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटर
- अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली
- यूआईडीएआई
- एनपीसीआई
- ईएसआईसी
- ईपीएफओ
- सीएससी – एसपीवी
- डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस
- प्राइवेट सेक्टर पार्टनर
E Shram Card Beneficiaries List 2022 ई श्रम कार्ड कौन कौन बनवा सकता है?
जानिए आप में कौन ई श्रम कार्ड लाभार्थी सूची में शामिल हो सकता है-
- लघु एवं सीमान्त कृषक
- कृषि कार्य करने वाले श्रमिक
- रेहड़ी पटरी वाले
- कारपेंटर
- घरेलू कामगार
- सब्जी एवं फल विक्रेता
- अखबार विक्रेता
- रिक्शा चालक
- मनरेगा कामगार
- शेयर क्रॉपर
- कूड़ा बीनने वाले
- सीएससी केंद्र चालक
- आशा वर्कर आदि
E Shram Portal Services
ई श्रम पोर्टल के अंतर्गत पंजीकृत सभी श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। आइये जानते हैं E Sharm Portal के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में:-
सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनाएं
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन पेंशन योजना (PM-SYM) | इस स्कीम के अंतर्गत प्रत्येक श्रमिक को मात्र 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होता है एवं 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को प्रतिमाह 3000/- रूपए पेंशन प्रदान की जाती है। |
दुकानदारों, व्यापारियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों (एनपीएस-व्यापारी) के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS Traders) | यह स्कीम छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों के लिए है जिसमे लाभार्थी द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक 55 रूपए से लेकर 200 रूपए तक का मासिक अंशदान करना होता है, एवं 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को 3000/- रूपए प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है। |
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) | इस स्कीम के अंतर्गत किसी भी कारणवश असंगठित श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके पारिवारिकजनों को 02 लाख रूपए तक का कवर प्रदान किया जाता है। इस स्कीम का लाभ लेने कल लिए श्रमिक को प्रतिवर्ष 330/- रूपए प्रीमियम का भुगतान करना होगा। |
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) | इस स्कीम का लाभ लेने के लिए श्रमिक को 12/- रूपए प्रतिवर्ष प्रीमियम जमा कराना होता है। यदि लाभार्थी की दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता होने पर 2 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। |
अटल पेंशन योजना (APY) | इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी प्रतिमाह 1000 – 5000 रूपए प्रतिमाह पेंशन प्राप्त कर सकता है। इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को प्रतिमाह 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक प्रीमियम की राशि जमा करानी होगी। यदि किसी कारणवश लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की संचित राशि लाभार्थी के नॉमिनी को प्रदान की जाती है। |
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) | इस स्कीम के अंतर्गत गरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को प्रतिमाह 35 कि.ग्रा. चावल या गेहूं प्रदान किया जाएगा जबकि गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को मासिक आधार पर 15 कि.ग्रा. खाद्यान्न प्रदान किया जाता है। |
प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) | इस स्कीम के अंतर्गत सरकार ऐसे परिवारों को आवास निर्माण में मदद करती है जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं एवं उनके पास स्वयं का कोई पक्का मकान नहीं है, यदि मकान है तो वह अर्धनिर्मित है। योजना के तहत लाभार्थी को मैदानी क्षेत्रों में 1.2 लाख और पहाड़ी क्षेत्रों में 1.3 लाख की सहायता प्रदान की जाती है। |
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP)- वृद्धावस्था संरक्षण | ऐसे व्यक्ति जिनके पास आय का कोई स्थाई साधन नहीं है उन्हें विभिन्न आयु वर्ग के लिए 300 रुपये से 500 रुपये की दर से केंद्रीय अंशदान प्राप्त होगा। राज्य के अंशदान के आधार पर मासिक पेंशन 1000/- रुपये से 3000/- रुपये तक प्रदान की जा सकती है। |
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) | इस स्कीम के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों बेहतर एवं किफायती स्वास्थय सेवाएँ मिल सकेंगी। योजना के तहत श्रमिकों को 05 लाख रूपए तक निःशुल्क उपचार मिल सकेगा। |
बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा स्कीम (HIS) | लाभार्थी 15,000/- रुपये के पैकेज का लाभ उठाएंगे जिसमें पहले से मौजूद बीमारियां और नई बीमारियां दोनों शामिल हैं। चिकित्सा शर्तों के अनुसार राशि के संवितरण के संदर्भ में विभाजन इस प्रकार है- प्रसूति प्रसुविधा (पहले दो बच्चों के लिए प्रति बच्चा)- 2500/- रुपये, नेत्र उपचार– 75/- रुपये, ऐनक–250/- रुपये, आवासीय अस्पताल में भर्ती-4000/- रुपये, आयुर्वेदिक/ यूनानी/ होमीयोपैथिक/ सिद्ध- 4000/- रुपये, अस्पताल में भर्ती (पूर्व एवं पश्चात सहित)-15000/- रुपये, शिशु कवरेज-500/- रुपये, बाह्य रोगी विभाग एवं प्रति बीमारी सीमा- 7500/- रुपये आदि लाभ प्रदाय है। |
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम (NSKFDC) | यह योजना सफाई कर्मचारियों, हाथ से मैला ढोने वालों और उनके आश्रितों को SCA/RRB/राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से स्वच्छता संबंधी गतिविधियों और भारत और विदेशों में शिक्षा हेतु किसी भी व्यवहार्य आय सृजन करने वाली योजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। |
रोजगार योजनाएं
मनरेगा | इस स्कीम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार गारंटी के साथ प्रदान किया जाएगा। |
दीन दयाल उपाध्याय– ग्रामीण कौशल्य योजना | दीन दयाल उपाध्याय– ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) का उद्देश्य गरीब ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रदान करना और उन्हें नियमित मासिक मजदूरी या न्यूनतम मजदूरी से ऊपर की नौकरी प्रदान करना है। |
दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना | इस योजना का उद्देश्य गरीबों को वित्तपोषण और सहायता प्रदान करके कौशल और स्व-व्यवसाय को बढ़ाना है। |
पीएम स्वनिधि | इस स्कीम के अंतर्गत असंगठित श्रमिकों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10000/- रूपए ऋण की सुविधा प्रदान करना है। |
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना | 12वीं कक्षा छोड़ने वाले या 10वीं पास छात्र अपने कौशल को विकसित करने के लिए पीएमकेवीवाई में नामांकन कर सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। |
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम | इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी द्वारा नए उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। |
E Shram Card Self Registration 2022 | ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
ई श्रम कार्ड कैसे बनवाए:- स्वयं घर बैठे ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Register on e-Shram” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको मोबाइल नंबर एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Send OTP” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा आपको वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगला पेज खुल जाएगा जिसमे आपको आधार संख्या एवं केप्चा कोड दर्ज करना होगा एवं “Send OTP” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा।
- आपको वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद “e Shram Card Self Registration Form” खुल जाएगा।
- आपको फॉर्म में पूछे गए व्यक्तिगत विवरण, बैंक खाता विवरण, कौशल विवरण आदि दर्ज करना होगा।
- सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपका ई श्रम कार्ड के लिए सफलतापूर्वक आवेदन हो जायेगा।
E Shram Card Registration Required Documents
ई श्रम पोर्टल पर e shram card panjikaran हेतु लाभार्थी को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र आदि
CSC Locate करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपको होम पेज पर “CSC Locator” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में आपको राज्य एवं जिले का चयन करना होगा।
- उसके बाद CSC Location से सम्बंधित जानकारी आपको प्राप्त हो जायेगी।
ई श्रम पोर्टल पर लोगिन होने की प्रक्रिया
e shram portal login process 2022 जानने के लिए नीचे बताये गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें.
- सबसे पहले ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर आपको “State Login” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लोगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको यूजरनेम, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लोगिन हो जाओगे।
E Shram Portal Helpline Number
E Shram Card Online Registration 2022 या E Shram Portal से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:-
- Helpline Number- 14434
- Email Id- [email protected]
Official Website | Click Here |
OSSTET Homepage | Click Here |
FAQs (Frequently Asked Questions)
ई श्रम कार्ड असंगठित श्रमिकों को प्रदान किया जाने वाला कार्ड है, इस कार्ड पर 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है, जो श्रमिक की पहचान करता है.
ई श्रम कार्ड पंजिकारना के लिए ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in है.
आप ई श्रम की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हो.
ई श्रम कार्ड के माध्यम से आपको पेंशन योजना, स्वास्थय योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलता है .
आप ई श्रम पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 14434 पर संपर्क करके ई श्रम कार्ड या इससे सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.