किसान खबर: महाराष्ट्र सरकार ने किसानो के लगभग रुपए 964.15 करोड़ का लोन माफ करने के घोषणा की है जिसके तहत करीब 34788 किसानो को लाभ मिलेगा.
हमारी देश की अर्थव्यवस्था में किसान का अहम योगदान होता है अगर इन्हीं मजबूत नहीं किया गया तो हमारा देश और इसकी अर्थव्यवस्था भी कमजोर हो जाएंगे। हमारे देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों ने किसान के हित में बहुत से अहम फैसले लिए हैं, इसी के तहत महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए बहुत बड़ा फैसला लिया है और वो यह है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा 964.15 करोड़ रुपए का किसानो का कर्जा सरकार माफ करेगी। हमारे देश के 34788 किसानों को इस फैसले से लाभ मिलेगा।
Contents
किसानों को इंसेंटिव भी दिया जाएगा
महाराष्ट्र सरकार की तरफ से यह घोषणा की गई थी कि जो किसान नियमित रूप से फसल का लोन चुकाते हैं उन्हें ₹50000 का इंसेंटिव भी दिया जाएगा। लेकिन इन्हीं कारणों वश इस फैसले पर अमल नहीं किया जा सकता लेकिन अजित पवार के अनुसार सरकार इस संबंध में भी व्यवस्था बना रही है।
इतने किसानों को मिलेगा लाभ
अजित पवार के अनुसार किसानों के लिए इस अनुदान से लगभग 2 लाख किसानों का भला होगा सरकार वर्ष 2022-23 में लगभग 10,000 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है। इतना ही नहीं वित्त मंत्री ने बजट पेश करते समय उन किसानों को भी धन्यवाद किया जो उस समय पर कर्ज चुका रहे हैं, और यह भरोसा भी दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए हर संभव प्रयास अवश्य करेगी।
किसान कर्ज राहत योजना 2022 के तहत महाराष्ट्र के किसानों को मिलने वाला लाभ
इस योजना के तहत राज्य के छोटे और सीमांत किसानों का एक लाख तक कृषि ऋण माफ किया जाएगा।
इतना ही नहीं महाराष्ट्र के लगभग 86 लाख किसान फसली ऋण से मुक्त हो जाएंगे।
यदि किसी किसान को इस योजना से कोई परेशानी है तो वह ऑनलाइन पोर्टल पर योजना के संबंध में शिकायत भी दर्ज कर सकता है।
किसानों के लिए हेल्पलाइन उपलब्ध कराई है जिस पर सीधे तौर पर कॉल किया जा सकता है और खेती अरुण संबंधित बात भी की जा सकती है। इस योजना से प्रश्न में वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा और इससे आगामी फसल के उत्पादन की संभावना भी बढ़ सकती है।