भगवंत मान, जो कि पंजाब राज्य की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हैं, ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया। उनके फैसले के अनुसार पंजाब में ग्रुप डी और ग्रुप सी के लगभग 35000 ऐसे कर्मचारियों को परमानेंट किया जाएगा जो अभी तक टेंपरेरी कार्यरत थे।
आपको बता दें कि इससे पूर्व पंजाब सरकार की तरफ से बहुत से सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों के साथ-साथ पुलिस विभागों में 25 हजार भर्तियां देने का जो प्रस्ताव दिया गया था उस पर मुहर लगा दी गई थी।
Contents
ग्रुप सी और ग्रुप डी के टेंपरेरी कर्मचारी होंगे परमानेंट
पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने कहा कि जो कर्मचारी इस समय ग्रुप सी और डी में टेंपरेरी रूप से कार्यरत हैं उन्हें परमानेंट कर दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री की तरफ से चीफ सेक्रेटरी को कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग के आधार पर हो रही भर्तियों को खत्म करने का भी निर्देश दिया गया था।
ये भी पढ़ें- AAP Punjab Rajya Sabha Candidates List
e Punjab School Login 2022 School, Staff, Mid Day Meal
ट्वीट पर दी गई जानकारी
भगवंत मान की तरफ से इस बात की जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी गई। आपको बता दें कि ये ट्वीट ANI के ऑफिशियल Twitter हैंडल के माध्यम से शेयर किया गया। इस ट्वीट में ग्रुप सी और डी के 35 हजार कर्मचारियों को परमानेंट करने की जानकारी दी गई थी।
इसके अनुसार पुलिस विभाग में 10000 रिक्तियां जारी की जाएंगी और साथ ही 15000 रिक्तियां अन्य विभागों में जारी की जाएंगी। जिसका अर्थ यह हुआ कि ऐसे युवा जो कैरियर बनाने की दिशा में प्रयासरत है उनको बहुत फायदा हो सकता है।
जल्द ही होगी भर्तियां
मीडिया की तरफ से मिलने वाली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार की तरफ से बहुत जल्द ही 25000 पदों पर होने वाली भर्तियों के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 1 महीने के अंदर शुरू कर दी जाएगी, ऐसा अनुमान है।