Know how to apply online for Rajasthan Death Certificate 2022-23 मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म registration process pehchan.raj.nic.in Death Certificate Form PDF Download.
राजस्थान सरकार ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा अब ऑनलाइन कर दी है। अब आसानी से पोर्टल के माध्यम से घर बैठे राजस्थान मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म के जरिये कई सारी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। जैसे कि अगर कोई राजस्थान की विधवा महिला है और उसके पास पति का मृत्यु प्रमाण पत्र है तो वह विधवा पेंशन योजना राजस्थान का लाभ ले सकती है। इसके अलावा कई सारी सरकारी और गैर सरकारी योजना का लाभ भी ले सकते है।
क्या आपको राजस्थान मृत्यु प्रमाण बनवाना है? इसके लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना है। इसके अलावा आप इस आर्टिकल में राजस्थान मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीयन लाभ, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया जान सकते है।
Contents
- Rajasthan Death Certificate Form Pdf Download
- Death Certificate Form Rajasthan 2022-23
- जानिए मृत्यु प्रमाण पत्र राजस्थान के उपयोग
- Rajasthan Death Certificate Registration हेतु मुख्य बिंदु
- मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जरुरी दस्तावेज (Documents Required)
- Rajasthan Death Certificate Online Registration 2022-23 Process
- राजस्थान मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- Download Rajasthan Death Certificate Form 2022-23
Rajasthan Death Certificate Form Pdf Download
आपको बताना चाहेंगे कि rajasthan death certificate form भरना मृत व्यक्ति प्रमाणिकता हेतु बनवाया जाता है। मृत्यु प्रमाण पत्र राजस्थान विभिन्न स्थितियों में उपयोगी होता है जैसे भूमि का हस्तांतरण, संपत्ति का वारिस चुनना, बीमा, पेंशन और अन्य कार्य से निपटने के लिए। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए ऑनलाइन कई सेवाएं प्रदान कर रही है, जिसका लाभ राज्य के लोग घर बैठे आसानी से उठा सकते हैं। जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत जन्म और मृत्यु का पंजीकरण अनिवार्य हो गया है।
डिजिटल इंडिया पर नजर रखते हुए, राजस्थान सरकार ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अगर आप मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
Death Certificate Form Rajasthan 2022-23
आर्टिकल | Death Certificate Form Rajasthan 2022 |
फॉर्म का नाम | राजस्थान मृत्यु प्रमाण पत्र एप्लीकेशन फॉर्म |
विभाग का नाम | राजस्व विभाग |
लाभ | सरकारी सेवाओं के लिए |
लाभार्थी | राज्य के निवासी |
पीडीऍफ़ साइज़ | 1.17 MB |
पेजों की संख्या | 2 |
आधिकारिक पोर्टल | https://pehchan.raj.nic.in |
जानिए मृत्यु प्रमाण पत्र राजस्थान के उपयोग
- मृत व्यक्ति की सम्पति को नामित व्यक्ति के नाम पर करने के लिए
- मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिये पेंशन का लाभ लेने के लिए
- जीवन बिमा और अन्य अधिकारिक प्रतिबद्धताओं का दावा करने के लिए
- परिवार को चल रही पालिसी का लाभ उठाने के लिए
Rajasthan Death Certificate Registration हेतु मुख्य बिंदु
- अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो 21 दिन के अन्दर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होता है। अगर 21 दिन के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करते है तो आपको कुछ अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
- 1 अक्टूबर 2017 के बाद केंद्र सरकार ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है।
- मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिये कई सारी सेवाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।
मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जरुरी दस्तावेज (Documents Required)
- आधार कार्ड (मृत व्यक्ति का)
- जन्म प्रमाण पत्र (मृत व्यक्ति का)
- राशन कार्ड (मृत व्यक्ति का)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो (मृतक का)
- मृत्यु से संबंधित चिकित्सा दस्तावेज (अगर आपके पास हो तो)
- शपथ पत्र ( जिसमें मृत्यु का समय और स्थान)
- मोबाइल नंबर
Rajasthan Death Certificate Online Registration 2022-23 Process
How to apply for Death Certificate pehchan.raj.nic.in- अब बनाना और भी आसान है, प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए नीचे गये स्टेप को फॉलो करें।
Step 1: सबसे पहले आपको पहचान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट pehchan.raj.nic.in पर जाना होगा।
Step 2: इसके बाद आपको होम पेज में कई आप्शन होगे जिसमे से “आमजन – आवेदन प्रपत्र भरें” के विकल्प पर क्लिक करना है।
Step 3: आगे के पेज पर “मृत्यु प्रपत्र के लिए” के विकल्प पर क्लिक करना है।
Step 4: जैसे ही आप क्लिक करते है तो आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, जिसमे आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है।
Step 5: कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको प्रवेश करें विकल्प पर क्लिक करना है।
Step 6: जैसे ही आप प्रवेश करें पर क्लिक करते है तो आपके सामने एक आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
Step 7: इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे कि नाम, पता, स्थान, और अन्य विवरण दर्ज करने है।
Step 8: सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दस्तावेज अपलोड करनें है।
Step 9: अंत में ” इन्द्राज करें” के बटन पर क्लिक करना है, कुछ दिनों में मृत्यु प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जायेगा।
राजस्थान मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
Step 1: डेथ सर्टिफिकेट पंजीयन प्रक्रिया के लिए आपको सबसे पहले नजदीकी संबंधित जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में जाना होगा।
Step 2: उसके बाद आपको वहां से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा।
Step 3: इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है।
Step 4: दर्ज करने के बाद आपको इस फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने है।
Step 5: अंत में आपको फॉर्म को नजदीकी सबंधित जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करा देना है।
Download Rajasthan Death Certificate Form 2022-23
Step 1: सबसे पहले Rajasthan की अधिकारिक वेबसाइट यानि कि pehchan.raj.nic.in पर जाना होगा।
Step 2: इसके बाद आपको होम पेज में नीचे की तरह download फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना है।
Step 3: क्लिक करने के बाद आपको मृत्यु प्रमाण पत्र के फॉर्म की लिंक पर क्लिक करना है।
Step 4: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पीडीऍफ़ फॉर्म ओपन हो जायेगा, जिसे आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड करना है।
Step 5: फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट निकल लेना है।
Step 6: इसके अलावा आप नीचे दी गई पीडीऍफ़ लिंक पर क्लिक करके Rajasthan Death Certificate Application Form पर क्लिक करें।
Important Links
Rajasthan Death Certificate Rajasthan 2022 Apply Online | Click Here |
Rajasthan Birth Certificate Application Form PDF | Click Here |
OSSTET Homepage | Click Here |