E Sathi UP Registration 2022: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डिजिटलीकरण अभियान के तहत राज्य के नागरिकों को घर बैठे आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु, विवाह एवं अन्य प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने हेतु यूपी ई साथी पोर्टल लॉन्च किया है। यूपी ई साथी esathi.up.gov.in एक एकीकृत पोर्टल है जो नागरिकों को सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन मंच प्रदान करता है। इस लेख के अंतर्गत हम आपको e Sathi UP Registration, e Sathi UP Login एवं प्रमाण-पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें से सम्बंधित विस्तारपूर्वक जानकारी साझा कर रहें हैं। UP e Sathi Portal 2022 से जुड़े प्रत्येक विवरण को प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।
Contents
- UP e Sathi Portal 2022
- esathi.up.gov.in
- UP e Sathi Portal Registration 2022
- यूपी ई साथी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य
- UP E Sathi Portal पर प्रदान की जाने वाली सेवाएं
- UP e Sathi Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- यूपी ई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता एवं दस्तावेज
- UP E Sathi Online Registration 2022
- E Sathi UP Login करने करने की प्रक्रिया
- आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया
- प्रमाण पत्र सत्यापन करने की प्रक्रिया
- E Sathi UP Mobile App Download करने की प्रक्रिया
- e Sathi UP Helpline Number
- FAQs (Frequently Asked Question)
UP e Sathi Portal 2022
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यूपी ई साथी पोर्टल को लांच किया गया है, ताकि नागरिकों को विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों हेतु आवेदन एवं सरकारी सेवाओं से जुडी जानकारी एक ही पोर्टल पर मिल सके। e Sathi UP Portal को लांच करने का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का कंप्यूटरीकरण करना है। e sathi up registration & login करके आप हैसियत प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, खतौनी की नक़ल, लाउड स्पीकर / लोक संबोधन प्रणाली / ध्वनी विस्तारक यन्त्र के प्रयोग की अनुमति के लिए आवेदन यूपी ई साथी esathi.up.gov.in पर कर सकते हैं।
esathi.up.gov.in
इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना एवं प्रदेश में संचालित अन्य योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Uttar Pradesh e Sathi Portal के लांच होने से राज्य के नागरिकों को महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इससे प्रणाली में पारदर्शिता आएगी एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। e sathi UP 2022 परियोजना के अंतर्गत जारी हुए यूपी आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्रों को भारत सरकार की डिजिटल लॉकर परियोजना से भी एकीकृत कर दिया गया है |
- UP Police Constable Recruitment 2022 for 26381 Vacancies
- UP Kisan Kray Kendra Registration
- ehrms.upsdc.gov.in Login, Registration
- UP Police Salary Slip 2022
- UP Scholarship Status 2022
UP e Sathi Portal Registration 2022
पोर्टल का नाम | यूपी ई साथी पोर्टल |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
उद्देश्य | विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
esathi Uttar Pradesh रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2022 |
e-sathi UP ऑफिसियल वेबसाइट | https://esathi.up.gov.in/ |
यूपी ई साथी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा E Sathi UP पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को आय, जाति, निवास, हैसियत, खतौनी की नक़ल, दिव्यान्ग्जन प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है ताकि राज्य के नागरिक घर बैठे महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं सरकारी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन कर सके। अब राज्य के नागरिकों को किसी भी सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे नागरिकों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी एवं सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
UP E Sathi Portal पर प्रदान की जाने वाली सेवाएं
क्र.सं. | विभाग का नाम | सेवाएं |
1. | राजस्व विभाग | 1. जाति प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश 2. यूपी आय प्रमाण पत्र 3. अधिवास प्रमाणपत्र 4. हैसियत प्रमाण पत्र 5. यूपी खतौनी की नकल |
2. | पंचायती राज विभाग | 1. कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन |
3. | चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग | 1. दिव्यांग प्रमाणपत्र |
4. | गृह विभाग | 1. लाउड स्पीकर / लोक सम्बोधन प्रणाली / ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति 2. विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) 3. विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस(LE-3) 4. विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4) 5. विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस(LE-5) 6. आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) 7. आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस (LE-2) 8. आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4) 9. आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5) |
5. | समाज कल्याण विभाग | 1. शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन 2. अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन |
6. | महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग | 1. दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता 2. दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता 3. विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना 4. दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना |
7. | दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग | 1. दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन 2. दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन 3. दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान |
8. | कृषि विभाग | 1. मा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना 2. मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना |
UP e Sathi Portal के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डिजिटलीकरण अभियान के तहत महत्वपूर्ण दस्तावेजों हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा के लिए यूपी ई साथी पोर्टल को लांच किया गया है।
- ई साथी उत्तरप्रदेश पोर्टल के माध्यम नागरिक आय, जाति, निवास, हैसियत, जन्म-मृत्यु एवं अन्य प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- इसके अलावा नागरिक UP Sathi Portal के माध्यम से प्रदेश में संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे एवं सरकारी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।
- उत्तर प्रदेश जाती, आय, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की स्थिति के बारे में पता कर सकते हैं, एवं प्रमाण-पत्रों का सत्यापन भी कर सकते हैं।
- E Sathi UP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को e Sathi UP Registraiton एवं e Sathi UP Login करना आवश्यक है।
- यूपी ई साथी ऑनलाइन पोर्टल के लांच होने से नागरिकों को महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय जाने से निजात मिलेगी।
- इससे नागरिकों को अनावश्यक सरकारी कार्यालयों का दौरा नहीं करना पड़ेगा इससे लोगों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी।
यूपी ई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता एवं दस्तावेज
- आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि
UP E Sathi Online Registration 2022
ई साथी यूपी पोर्टल के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। यूपी ई साथी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आपको यहाँ दी गयी प्रक्रिया का ध्यानपूर्वक पालन करना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको यूपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको सिटिजन लॉगइन (ई साथी) का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ई साथी पोर्टल का आधिकारिक वेब पोर्टल खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद UP E Sathi Online Registration Form खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में आपको लॉगिन आईडी, आवेदक का नाम, जन्मतिथि, लिंग, आवासीय पता, पिन कोड, जिला, मोबाइल नंबर, मेल आईडी, एवं सुरक्षा कोड दर्ज करके “सुरक्षित करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा। यह ओटीपी आपका पासवर्ड होगा।
- इस प्रकार आपका ई साथी यूपी पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण हो जाएगा।
E Sathi UP Login करने करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “सिटीजन पोर्टल ई साथी” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ई साथी पोर्टल खुल जाएगा।
- यहाँ पर आपको लॉग इन सेक्शन दिखाई देगा।
- अब आपको यूजरनेम, पासवर्ड एवं सुरक्षा कोड दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लोगिन हो जाओगे।
आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट यूपी की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.up.gov.in पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको “आवेदन की स्थिति” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको “Application Number” दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात e-sathi UP पर आवेदन की स्थिति आपके सामने प्रदर्शित हो जायेगी।
प्रमाण पत्र सत्यापन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले ई डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको होम पेज पर “प्रमाण पत्र का सत्यापन” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर एवं सर्टिफिकेट आईडी दर्ज करके “search” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने द्वारा आवेदित प्रमाण-पत्रों की सूची खुल जायेगी।
- यहाँ से आप प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कर सकते हैं।
E Sathi UP Mobile App Download करने की प्रक्रिया
UP E Sathi Mobile App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, आप निम्न प्रक्रिया को फॉलो करके यूपी ई साथी मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हो:-
- सबसे पहले उम्मीदवार को अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
- अब सर्च बॉक्स में e Sathi UP टाइप करके सर्च करना होगा।
- अब आपके सामने मोबाइल एप की सूची खुल जायेगी।
- इस सूची में आप UP E Sathi के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद मोबाइल एप आपके सामने खुल जाएगा।
- अब आपको “Install” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार यूपी ई साथी एप आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
e Sathi UP Helpline Number
यदि आपको e Sathi UP Registration, e Sathi UP Login या प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही है, तो आप निचे दिए गए नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं:-
- Address- CeG Helpdesk, CeG, 1st Floor UPTRON Building, Near Gomti Barrage, Gomti Nagar, Lucknow
- Phone number- 0522-2304706
- Email ID- [email protected]
FAQs (Frequently Asked Question)
यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु एवं अन्य दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ई साथी यूपी पोर्टल से जुडी ऑफिसियल वेबसाइट esathi.up.gov.in है।
जी नहीं, यह पोर्टल सिर्फ उत्तर प्रदेश वासियों के लिए है अन्य राज्यों के नागरिक इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं।
सबसे पहले ई साथी यूपी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ उसके बाद नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद आवश्यक विवरण दर्ज करें। इस प्रकार आप सफलतापूर्वक पंजीकरण कर सकते हैं।
आप यूपी ई साथी मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर अथवा आधिकारिक वेबसाइट से download कर सकते हैं ।