Pradhan Mantri Kisan Yojana 12वीं Installment 

किसानों के बीच पीएम किसान योजना काफी लोकप्रिय योजना है। इसकी खास वजह ये  हैं कि इस योजना के जरिये केंद्र सरकार देश के किसानों की आर्थिक रूप से  मदद करती है।

इस योजना के तहत सरकार की ओर से किसानों को हर साल 6 हजार रुपए सीधे उनके  खाते में दिए जाते हैं। ये राशि हर चार माह के अंतराल में 2-2 हजार रुपए की  तीन समान किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

अब तक किसानों को इस योजना की 11 किस्तें मिल चुकी हैं और 12वीं किस्त के आने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

तो बता दें कि इस योजना की 12वीं किस्त 5 सितंबर 2022 तक किसानों के खाते मेें दी जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव डॉ.  अरुण कुमार मेहता ने बताया कि जिनके बैंक अकाउंट आधार से लिंक हैं उन्हीं  के खाते में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2022 तक योजना से जुड़े सभी किसानों के खाते  में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि सरकार की ओर से ट्रांसफर होने की  उम्मीद है।

पीएम किसान योजना की 12वीं क़िस्त जारी होने में भुलेख सत्यापन के कारण देरी हो रही है.

पीएम किसान योजना की 12वीं क़िस्त से सम्बंधित लेटेस्ट खबर प्राप्त करने के लिए निचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें.